ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा।

सबसे पहले हरीश रावत ने चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जनसभा की। यात्रा उदलहेड़ी से प्रारंभ होकर लहबोली, मन्नाखेड़ी, दहियाकी से होकर नसीरपुर में समाप्त हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को मंगलौर क्षेत्र के उदलहेड़ी गांव से भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा शुरू की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कहा कि उनकी यात्रा किसानों को गन्ने का उचित मूल्य दिलाने और भाजपा राज में गरीब, पिछड़े लोगों के दमन को लेकर है। छह साल से भाजपा युवाओं को नौकरी देने का झांसा दे रही है। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

मंगलवार को यात्रा शुरू करने के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं उन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। प्रदेश सरकार ने अब तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया है। कांग्रेस के सभी विधायक विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होेंने कहा कि छह साल से भाजपा युवाओं को नौकरी देने का झांसा दे रही है। अनुसूचित जाति के लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं और गरीबों की पेंशन पर डाका डाला जा रहा है। किसानों को सम्मान निधि देकर केंद्र सरकार उन्हें ठग रही है। जनता 2024 के आम चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरिद्वार में पंचायत चुनाव में लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया। जनादेश भाजपा के विरुद्ध था लेकिन सभी पदों पर चहेते बैठा दिए गए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन सरकार आंखें मूंदकर बैठी हुई है। जनसभा में लाठरदेवा शेख के ग्राम प्रधान मोहम्मद सुफियान ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया।

जनसभा को पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक वीरेंद्र जाति, ममता राकेश, रवि बहादुर, विधायक अनुपमा रावत, आदित्य राणा आदि ने भी संबोधित किया। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा उदलहेड़ी से लहबोली, मन्नाखेड़ी, दहियाकी, नसीरपुर तक निकाली गई। नसीबपुर में रात्रि विश्राम किया जाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र रावत, राव आफाक, हंसराज सचदेवा, सचिन गुप्ता, राम सिंह सैनी, आशीष सैनी, राजेंद्र बॉडी, सुधीर शांडिल्य आदि उपस्थित रहे।जब तक कांग्रेस उरूज पर नहीं आ जाती मैं बूढ़ा होने वाला नहीं हूं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कुछ लोग उन्हें बूढ़ा समझ रहे हैं। जब तक कांग्रेस अपने पूरे उरूज पर नहीं आ जाती और राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बन जाते तब तक उन्हें बूढ़ा समझने की गलती बिल्कुल न करें। कोई भी सियासी पहलवान उनसे पंजा लड़ाकर या दौड़ लगाकर देख ले। जिस तरह से कांग्रेस 126 साल से जवान है वह भी अभी सियासी पिच पर जवान हैं।

इशारों-इशारों में चैंपियन और बत्रा पर कसा तंजहरीश रावत ने कहा कि रुड़की और खानपुर से चुनकर जाने वाले विधायकों के तभी तक निर्माण कार्यों पर बोर्ड लगे हैं जब तक वह कांग्रेस के साथ रहे हैं। इशारों-इशारों में उन्होंने खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा पर तंज कसते हुए कहा कि जबसे उन्होंने मार्क बदला है तब से सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page