ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राज्य कर विभाग की केंद्रीयकृत आसूचना इकाई (सीआईयू) की टीम ने हरिद्वार में इलेक्ट्रिकल गुड्स निर्माता कंपनी पर छापा मार कर 14 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान ने कंपनी ने 12 करोड़ का जीएसटी जमा कराया है।

राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के निर्देश पर सीआईयू टीम ने जीएसटी रिटर्न, ई-वे बिल व डाटा विश्लेषण की सूचना के आधार हरिद्वार में इलेक्ट्रिकल सामान बनाने वाली कंपनी छापा मारा। कार्रवाई में विभाग ने टैक्स संबधित दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए। डिजिटल डाटा की जांच के लिए टीम ने फॉरेंसिक टीम की मदद ली। जांच में पाया गया कि कंपनी के टर्न ओवर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन जीएसटी कम जमा किया जा रहा था। विभाग ने इनपुट टैक्स क्रेडिट, माल की आवक, माल परिवहन करने वाले वाहन की क्षमता और मालवाहक वाहन की लोकेशन के आधार पर टैक्स चोरी पकड़ी है।

 

विभाग की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कंपनी की ओर से फर्जी बिल बना कर आईटीसी का लाभ लेने के लिए कर देयता को कम की जा रही थी। कुछ फर्मों से माल की खरीद दिखाई गई, जबकि ई-वे बिलों से पाया गया वास्तविक रूप से माल आया ही नहीं है। कंपनी ने बीते दो वित्तीय वर्षों में 14 करोड़ की जीएसटी चोरी की है। कार्रवाई के दौरान ही कंपनी ने 12 करोड़ की जीएसटी जमा की है। कंपनी के टैक्स संबंधित दस्तावेजों की जांच जारी है। टीम में उपायुक्त विनय पांडेय, योगेश मिश्रा, निखिलेश श्रीवास्तव, अजय बिरथरे, अर्जुन राणा, सहायक आयुक्त केके पांडे, योगेश रावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page