ख़बर शेयर करें -

देहरादून। सचिवालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में आयुर्वेद विभाग की प्रधान सहायक को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी वर्ष 2023 से फरार चल रही थी। महिला की तैनाती आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्रनगर में प्रधान सहायक के पद है।

नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि अमित कुमार निवासी ऋषिकेश ने रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल के खिलाफ वर्ष 2023 में मुकदमा दर्ज कराया था। अमित ने शिकायत में आरोप लगाया था कि रविकांता ने सचिवालय में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 26.55 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि उसे सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र भी दिया गया था। उसे इसका पता सचिवालय जाने के बाद लगा। मामले में केस दर्ज कर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसके बाद से आरोपी महिला फरार चल रही थी।

रविवार को पुलिस ने रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल पत्नी नरेंद्र प्रकाश शर्मा निवासी लेन नंबर ई, सारथी वेडिंग प्वाइंट के पीछे अलकनंदा एन्क्लेव, जोगीवाला, दून को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। उस पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के मामले में तीन केस दर्ज हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page