ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रिस्पना पुल के पास एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। देहरादून में रिस्पना पुल के पास फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी में दो महिला पुलिसकर्मी सवार थे। दोनों अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती था। बस ड्राइवर को नेहरू कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि रिस्पना पुल के पास फ्लाईओवर के पास ये हादसा हुआ है। ये घटना थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल तक पहुंचाया। हादसे के बाद फ्लाईओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page