ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा।

लालकुआं-शासन प्रशासन के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगाई गई है इसी के तहत आज दिन बुधवार को नगर पंचायत लालकुआं की टीम ने अभियान चलाकर हॉट बाजार प्रांगण में अनेक सब्जी एवं ठेला व्यवसायियों के यहां पॉलिथीन बंद कराने को लेकर अभियान चलाया जिसमें 17 व्यक्तियों का चालान काटा गया ।

नगर पंचायत लालकुआं की टीम में मुख्य रूप से धर्मानंद शर्मा ,सोनू भारती, मनोज बर्गली, विजय कुमार आदि लोग शामिल रहे वही नगर पंचायत टीम के द्वारा सब्जी विक्रेताओं एवं ठेला व्यवसायियों व लोगों को सिंगल यूज़ पॉलिथीन का प्रयोग ना करने की चेतावनी दी गई और बताया आगे भी यह अभियान जारी रहेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page