ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के तल्ला रामगढ़, नैकाना, पाली हली गांव को जोड़ने वाले पुल का लोकार्पण किया। विगत वर्ष आई आपदा के दौरान यह पुल बह गया था। जिसके चलते ग्रामीणों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इस पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से स्कूल के बच्चों को स्कूल आने जाने में नदी से खतरा बना रहता था। बरसात के समय ग्रामीण व बच्चों का आना जाना बंद हो जाता था। ग्रामिणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से तल्ला रामगढ़ नदी में पुल बनाने की माग की।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों व क्षेत्र के बच्चों की परेशानियों को देखते हुए 24 मीटर स्पान स्टील गार्डन पैदल पुल के लिए पैसा स्वीकृत कराया। पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आज पुल का विधायक राम सिंह कैड़ा ने लोकार्पण किया। अब ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा, पुल से आवागमन सुचारू कर दिया है, क्षेत्र के लोगों ने विधायक श्री कैड़ा का फूल मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किए, विधायक कैड़ा ने कहा कि मेरा और सरकार लगातार क्षेत्र की समस्याओं का समाधान का प्रयास कर रहे हैं। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। विधायक कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के गडगांव, लोश्ज्ञानी, नवली, गड़ेरूवा, नथुवाखान, आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। संबधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने को कहा।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अंकित पाण्डे, जिला पंचायत सदस्य कमलेश बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, मोहन बिष्ट, लक्ष्मण सिंग मेवाड़ी, बाली राम, मनोज दानी, संजय सनवाल, हरीश चंद्र, गोबिंद रावत, पूरन सुयाल महेश मेहता, देवेंद्र दर्मवाल, कुंदन चिलवाल गणेश गौड, योगेश कंबडवाल सहित आदि लोग लोग मौजुद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page