ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। वैण्डी सीनियर सेकेन्डरी स्कूल में उत्तराखण्ड स्थापना दिवस मनाया गया। 9 नवंबर 2000 को उत्तराखण्ड देव भूमि की स्थापना हुई थी।
आज इस राज्य को बने 23 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर बच्चों ने सभी शिक्षकों का तिलक किया एवं सभी शिक्षक उत्तराखण्ड की परिधान में विद्यालय आए।
विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने उत्तराखण्ड लोक गीत, नृत्य एवं योगा प्रस्तुत किए। साथ ही बच्चों को उत्तराखण्ड देव भूमि इतिहास के बारे में बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डाॅ. विकल बवाड़ी, प्रधानाचार्या श्रीमती डाॅ. भावना बवाड़ी, विद्यालय के एच0 ओ0 डी0 विरेन्द्र रावत,श्रीमती मंजू थापा समेत सभी शिक्षकों ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page