ख़बर शेयर करें -

संपादक अजय अनेजा।

देहरादून-निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आईपी सिंह कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव है। मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर किए जाने के मामले में उनपर जांच बैठाई गई थी। ।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ की ओर से मामले में तहरीर की गई है। ‌‌

कैबिनेट मंत्री के विदेश दौरे के दौरान निजी सचिव आईपी सिंह ने उनके फर्जी डिजिटल सिग्नेचर कर दिए थे। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद का विभागाध्यक्ष के पद के लिए आईपी सिंह ने ही अनुमोदन कर दिया था। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page