ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा।

लालकुआं-: लालकुआं रेलवे स्टेशन पर सुबह सीबीआई का छापा पड़ने से हड़कंप मच गया देहरादून से पहुंची सीबीआई की टीम ने कमर्शियल विभाग में जांच पड़ताल करते हुए कमर्शियल सुपरवाइजर सहित कार्यालय में तैनात कई कर्मचारियों से पूछताछ प्रारंभ की है।सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार लालकुआं रेलवे स्टेशन पर व्यवसायियों के उतरने वाले माल को लेकर सीबीआई टीम को शिकायत की गई थी माना जा रहा है कि इसी को लेकर सीबीआई के आधा दर्जन के करीब लोगों ने वाणिज्य अधीक्षक राजेंद्र सिंह तोमर को कब्जे में लेकर वहां पर तैनात अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। उधर सीबीआई के छापे पर वहां पर हड़कंप मच गया तथा इस घटना की सूचना मंडल प्रशासन को भी दे दी गई है। उधर मंडल रेल प्रबंधक के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सीबीआई के छापे कीजानकारी तो मिली है लेकिन वास्तविक स्थिति के बारे में सीबीआई टीम ही बता सकती है फिलहाल अभी भी कमर्शियल विभाग में सीबीआई की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page