ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा।

रुड़की में कार और डोली से नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर से दुल्हन की एंट्री हुई। इस अलग अंदाज में हुई दुल्हन की एंट्री देखने के लिए यहां मैदान में शहर उमड़ पड़ा। दरअसल दुल्हन की इस एंट्री के पीछे एक खास वजह थी। जोकि दूल्हे के दादा की इच्छा से जुड़ी थी।

रुड़की के डीएवी कॉलेज के मैदान में एक दुल्हन की एंट्री कुछ ऐसे अंदाज में हुई, जिसे देखने के लिए शहर मैदान में उमड़ पड़ा। लोगों ने तालियों से दुल्हन का जोरदार स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार रुड़की के चावमंडी निवासी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय कुमार धीमान के पुत्र तुषार की बरात दो दिसंबर को जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश गई थी।

शनिवार को रुड़की में दुल्हन की हेलीकॉप्टर से एंट्री चर्चा में है। दरअसल दुल्हन की इस एंट्री के पीछे एक खास वजह थी। जोकि दूल्हे के दादा की इच्छा से जुड़ी थी। वैवाहिक कार्यक्रम बिजनौर के चांदपुर स्थित एक वैंकट हॉल में संपन्न हुआ। जिसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन नेहा धीमान को हेलीकॉप्टर में रुड़की लाया।

दुल्हन की हेलीकॉप्टर एंट्री के पीछे की कहानी दूल्हे की पिता संजय कुमार ने बताई। उन्होंने बताया कि उनके पिता पीएस धीमान जो कि आईआईटी से सेवानिवृत हैं। उनकी यह इच्छा थी ।तुषार को बचपन से कहते थे दादा ये बात तुषार के दादा उसे बचपन से ही कहते थे कि उसकी दुल्हन हेलीकॉप्टर में लाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इस इच्छा को पूरी करते हुए हेलीकॉप्टर बुक किया गया। पीएस धीमान अभी कोर में प्रोफेसर हैं। जिनकी इच्छा को पूरा करने के लिए पोते ने एक अलग ही अंदाज में दुल्हन के साथ एंट्री ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page