ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के हाल्लूमाजरा चौराहे पर भांजे की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मामा की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है जो उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

 

शुक्रवार दोपहर रोडाहेडी निवासी मुफीद बाजार में घरेलू सामान खरीदने गया था। इसी दौरान उसका सगा मामा वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया था। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगातार दबिश दे कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page