ख़बर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा। आपसी विवाद में अल्मोड़ा जिले के स्यालदे ब्लॉक बसई गांव के रतखेत म॔ एक बुजुर्ग ने दराती से हमला कर वृद्धा की हत्या कर दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने हथियार बरामद कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी स्व मोहन चंद्र पिछले 40 सालों से अपनी 95 वर्षीय मां धनुली देवी के साथ रहती थीं। साथ में उसका भाई हरीश चंद्र डुंगरियाल का परिवार भी रहता है। भाई हरीश ने बताया कि उनकी बहन घर में पूजा कर रही थीं। पड़ोसी 70 वर्षीय राजे सिंह पुत्र दौलत सिंह खेत में काम करने आया था। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया और राजे ने बहन तुलसी के सिर के पिछले हिस्से में दराती से हमला कर दिया। हमले से वह लहूलुहान हो गई और बीच बचाव करने आई मां भी चोटिल हो गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। वह बहन को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने तुलसी को मृत घोषित कर दिया। देघाट एसओ अजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। रानीखेत सीओ भावना कैथोला ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को टीमें लगाई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page