ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही कस्टमर के बैग से तीन तोले के सोने के हार महिला ने चुरा लिया और फरार हो गई। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने महिला को सोने के हार संग गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।
पुलिस के मुताबिक वादी विकास जोशी निवासी पंचवटी कालोनी करायल हल्द्वानी ने 14 अक्टूबर को अपनी पत्नी जो कि एक ब्यूटी पार्लर पंचवटी कालोनी हल्द्वानी में अन्न प्रासण के कार्यक्रम हेतु तैयार होने गयी थी, तथा अपने साथ जेवरात भी ले गयी थी, जहाँ से अज्ञात महिला द्वारा जेवरात सोने का हार चोरी किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। जिदके आधार धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा चोरी का अनावरण किये जाने के निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश यादव के नेतृत्व में दीपक बिष्ट प्रभारी टीपी नगर व पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास से चोरी में लिप्त महिला का पता लगाकर अभियुक्ता को चोरगरिया रोड़ उपखनिज निकासी गेट नन्धौर द्वितीय के सामने से मय वाहन स्कूटी नंबर यूके 04Aएजी 2603 के उसके द्वारा चोरी किये गये सोने के हार के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। उक्त अभियुक्ता के विरुद्ध पूर्व में चोरी के 07 अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार महिला अभियुक्त जसलीन कौर उर्फ प्रीति पुत्री मनोहर सिंह निवासी आवास-विकास विवेकानन्द स्कूल के सामने, थाना – हल्द्वानी, जनपद- नैनीताल उम्र- 21 वर्ष है। करीब तीन लाख रूपये का सोने का हार व वाहन स्कूटी बरामद की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट चौकी प्रभारी टीपी नगर, हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल, कांस्टेबल गगनदीप, अनिल गिरी, महिला कांस्टेबल विमला टम्टा
कांस्टेबल तारा सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page