ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के एक कारोबारी सुनील को उन्होंने चार लाख रुपये का भुगतान करना था। शनिवार देर रात वह दून से चले और रविवार सुबह करीब चार बजे हल्द्वानी बस अड्डे पहुंचे।

 

यहां बस से उतरते ही एक युवक ने चाकू की नोक पर विकास से पैसों की मांग की। विरोध करने पर उसने विकास के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू युवक के नाभि के पास लगा है। एक राहगीर चीख पुकार की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचा और गंभीर घायल को डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। विकास के मुताबिक उसके बैग से चार लाख रुपये गायब हैं।

 

एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि घटना संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावर की तलाश की जा रही है। रकम गायब होने की भी जांच की जा रही है। घायल होने से विकास ज्यादा जानकारी नहीं दे पाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page