ख़बर शेयर करें -

टिहरी। टिहरी के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भटके 21 कावड़ियों को एसडीआरएफ टीम ने किया रात भर रेस्क्यू करने के बाद आज सुबह सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 28 जुलाई की शाम को बूढ़ाकेदार क्षेत्र में 21 कावड़ियों का एक समूह गंगोत्री से लौटते समय रास्ता भटक गया । कंट्रोल रूम जनपद टिहरी ने समय 21:09 बजे इस बारे में सूचना दी, जिसे तत्काल एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के साथ साझा किया गया। एसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर दीपक जोशी, बूढ़ाकेदार, ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना पहले से मिल गई थी और वे अपनी टीम के साथ मौके पर रवाना हो चुके थे। इस बचाव अभियान में बूढ़ा केदार क्षेत्र में कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर भारी बारिश की दृष्टिगत पूर्व से ही तैनात एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने सभी 21 कावड़ियों को भारी बारिश के बीच दुर्गम पहाड़ी मार्ग एवं उफनती नदी के किनारे से सुरक्षित बाहर निकाला।

कावड़ियों का यह समूह, जिसमें 21 लोग शामिल थे, बूढ़ाकेदार से करीब 03 किलोमीटर दूर झाला नामक स्थान पर फंसा हुआ था। इलाके में सड़कों की हालत खराब होने के कारण SDRF टीम पैदल ही उस स्थान तक पहुंची।
29 जुलाई की सुबह 6:12 बजे एसडीआरएफ टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक जोशी ने जानकारी दी कि सभी 21 कावड़ियों को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया है। इन कावड़ियों में शामिल थे। इनमें आकाश कुमार, पुत्र तालेवर सिंह,
सोनू, पुत्र हंसराज सिंह,सुमित कुमार, पुत्र जयदेव सिंह,आकाश कुमार, पुत्र रोहतास सिंह, मोहित कुमार, पुत्र उदल सिंह,सचिन कुमार, पुत्र टीकम सिंह,संजय कुमार, पुत्र हरपाल सिंह,सौरव कुमार, पुत्र कलवा सिंह,महेंद्र कुमार, पुत्र हुकम सिंह,परवेंद्र, पुत्र खूबी सिंह,बबलू कुमार, पुत्र प्रेम सिंह,सुनील कुमार, पुत्र गोविंदा,अमित कुमार गुप्ता, पुत्र शिवदत्त गुप्ता,सुशील कुमार, पुत्र गोविंद सिंह ,विक्रम सिंह, पुत्र हरपाल कुमार,मनीष, पुत्र राजेश,ललित कुमार, पुत्र वीरेंद्र सिंह ,सुभाष, पुत्र कुररी सिंह,आशीष, पुत्र सुरेंद्र कुमार,भूपेंद्र, पुत्र रमेश चंद्र, राजू, पुत्र डालचंद्र शामिल थे।
सभी कावड़ियों को बूढ़ाकेदार बस स्टैंड पर पहुंचाया गया, जहां उनके लिए खाने और रहने की व्यवस्था की गई है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए कांवड़ियों के समूह द्वारा इंस्पेक्टर दीपक जोशी और एसडीआरएफ टीम के सदस्यों की तत्परता और समर्पण की सराहना की गई। सभी कावड़िए सकुशल और सुरक्षित हैं।
रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक दीपक चंद्र जोशी, हेड शैलेन्द्र चमोली, कांस्टेबल अनिल नेगी, सुमित तोमर, कवेंद्र चौहान,रंजीत सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page