ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। जसपुर ब्लॉक क्षेत्र में वाटर कूलर लगाने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में विजिलेंस ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के जूनियर इंजीनियर (जेई) विवेक कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर पर भी 12 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। उनके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जसपुर विकासखंड क्षेत्र के एक पंजीकृत ठेकेदार ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि वाटर कूलर लगाने के कार्य के बदले बीडीओ कार्यालय के जेई विवेक कुमार 20 हजार रुपये और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर 12 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई। सोमवार को विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर के एसपी के निर्देशन में विजिलेंस टीम ने ग्राम कुंडा में कार्रवाई करते हुए जेई विवेक कुमार को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप टीम आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई, जबकि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मौके पर नहीं मिला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page