ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट ने विकासखंड मुख्यालय में ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस कि शुभ कामनाएं दी। इस दौरान शहीदों को नमन किया। ध्वजारोहण के पश्चात फलदार पौधों का रोपण किया गया।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा हमारा देश फूल के गुलदस्ते समान है। आजादी के समय देश में सुई तक नहीं बनती थी। अन्न्न का अकाल था। आज देश अनेकों क्षेत्रों मे विकास की प्रगति कि और है। आज देश को आजादी दिलाने में योगदान देने वाले महापुरुषों को नमन करने का दिन के साथ देश कि सुरक्षा सीमा में तैनात जवानों को नमन, देश को बनाने मे अपना योगदान दे रहे किसानों, नौजवानों, माताओं को याद करने का अहम दिन स्वतंत्रता दिवस है।


आज देश में शिक्षा ,स्वास्थ्य, विज्ञान सहित अनेकों क्षेत्रों मे बदलाव हुआ है। ब्लॉक प्रमुख ने विकासखंड परिवार के साथ वृक्षारोपण कर सभी से वृक्षों से संरक्षण की अपील की। हर धर्म जाति समाज के लोग बटे नही एक गुलदस्ते के समान रहे जिस प्रकार एक गुलदस्ते में विभिन्न प्रकार के फूल शोभा देते है। हमे अपने देश कि प्रगति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर अपने सामाजिक मूल्य व संस्कृति को सजोकर रखना चाहिए। धर्म जाति भाषा भेदभाव को मिटाकर को देश कि एकता और विकास समेत के हित के लिए कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान बीडीओ जगदीश पंत, महेश्वर अधिकारी, वीरेंद्र मेहरा, कुंदन जीना, तारा जोशी हिमांशु पांडे, खिमेंद्र प्रसाद, प्रभा आर्य,संजय कुमार संजय मेहता, चंदन, राहुल,सरिता,मनीषा जीना नवीन क्वीरा, जगदीश नौगाई,कमल कुल्याल , दुर्गा दत्त पलडिया,सहित जनप्रतिनिधी गण, समाज सेवी, विभगीय अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page