ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला राजधानी देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र के भाऊवाला का है, जहां अवैध खनन के दौरान हुए हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई।

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के समस्तीपुर निवासी रूपन सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहे थे। इसी दौरान वन सुरक्षा दल ने उन्हें कथित रूप से अवैध खनन करते हुए देखा और उनका पीछा शुरू कर दिया। पीछा किए जाने के दौरान रूपन सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे की खबर फैलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भाऊवाला पुल के पास एकत्र हो गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मृतक के आश्रितों को उचित आर्थिक सहायता व मुआवजा देने की मांग की।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को शांत कराने का प्रयास करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद भी क्षेत्र में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page