ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में नवरात्रि के दूसरे दिन कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर-सदनीय गरबा एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों और दही हांडी प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

 

गरबा प्रतियोगिता में यमुना सदन ने प्रथम, गंगा सदन ने द्वितीय, सतलुज सदन ने तृतीय तथा चेनाब सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं, दही हांडी प्रतियोगिता में गंगा सदन प्रथम, यमुना सदन द्वितीय, सतलुज सदन तृतीय तथा चेनाब सदन चतुर्थ स्थान पर रहा।

 

प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों में टीम भावना, समन्वय, सांस्कृतिक जागरूकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया। विद्यालय ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेता सदनों को बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page