ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं के 77वें वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 28 नवंबर को हल्द्वानी के पीलीकोठी स्थित संकल्प वेंकट हॉल में अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथियों के साथ जनप्रतिनिधि, सहकारिता क्षेत्र की हस्तियां और बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक प्रतिभाग करेंगे।

 

बुधवार को दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में संचालक मंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिवेशन के आयोजन स्थल, कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से वार्षिक अधिवेशन के आयोजन पर मुहर लगा दी गई।

 

अधिवेशन में दुग्ध संघ की वर्षभर की गतिविधियों, वार्षिक प्रगति रिपोर्ट, आय-व्यय के विवरण तथा दुग्ध उत्पादकों के हितों से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने, उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सहकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने जैसे विषय भी प्रमुखता से उठाए जाएंगे।

 

28 नवंबर को होने वाले अधिवेशन में संघ की उपलब्धियों को साझा करने के साथ दुग्ध उत्पादकों के योगदान को सम्मानित करने तथा सहकारी आंदोलन को नई मजबूती देने पर जोर रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और अति विशिष्ट अतिथियों सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रहेगी।कैलेंडर देखें

 

बैठक में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, कृष्ण कुमार, आनंद सिंह नेगी, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रैक्वाल एवं थान सिंह बिष्ट मौजूद रहे। इसके अलावा सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, खलील अहमद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page