ख़बर शेयर करें -

भवाली। मंगलवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने परिवार के साथ बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किये। विधायक सरिता आर्या भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मन्दिर प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने फूल माला से स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने मन्दिर दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाबा की शिला में फूल माला चढ़ाए। पूजा अर्चना कर देश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की।
मन्दिर समिति पदाधिकारियों से वार्ता कर मन्दिर की दिनचर्या पूछी। उन्होंने कहा कि पहली बार नीब करौरी बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। बाबा के दर्शन कर शांति मिली। कहा बाबा की महिमा से आज हर दिन हजारों लोग बाबा के दर्शनों के लिए यहां आ रहे हैं। ये बाबा का ही चमत्कार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page