ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लालकुआं तहसील क्षेत्र के हल्दूचौड़ निवासी बीकॉम ऑनर्स के छात्र दिव्यांशु की मौत मामले में पुलिस ने उसके दोस्त पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हल्दूचौड़ के दौलिया गांव निवासी 20 वर्षीय दिव्यांशु पांडे पुत्र गोपाल दत्त पांडे का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मंडी बाईपास से लगे जंगल में मिला था। दिव्यांशु के पिता गोपाल दत्त पांडे, चाचा दयाल पांडे व मामा मथुरा दत्त नैनवाल ने उसके ही एक दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया था। रविवार की देर शाम पुलिस ने इस मामले में दिव्यांशु के पिता की तहरीर के आधार पर उसके दोस्त सुमित यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोप है कि बेटे के दोस्त सुमित ने फोन कर परिवार को बताया था कि उनके बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी है। कहा कि दोस्त ने परिजनों को यहां तक कहा कि अगर उसे इस मामले में फंसाया तो परिवार को जान से मार दूंगा। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि प्रथमदृष्या मौत की वजह आत्महत्या प्रतीत हो रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट इसका राज खोलेगी। पुलिस छात्र के अन्य दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page