
हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर के प्री प्राइमरी ने विभिन्न खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंतर्गत फन रेस, योग प्रदर्शन, डांस ड्रिल तथा अन्य मनोरंजक एवं कौशलवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा खेलों के प्रति रुचि विकसित करना था।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में संपन्न इस आयोजन ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा खेलों के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की।

