ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के फल सब्जी आढ़ती को उसके मुनीम ने करीब 79 लाख का चूना लगा दिया। अब आढ़ती को पता चलने पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

छड़ायल सुयाल मानपुर पश्चिम देवलचौड़ निवासी घनश्याम शर्मा पुत्र इंद्रमणि शर्मा ने पुलिस को बताया कि बड़ी मंडी में उनकी सब्जी-फल की आढ़त है। उनकी पत्नी दीपा शर्मा आढ़त की मालकिन हैं। आढ़त में मुक्तेश्वर निवासी रोहित पलड़िया मुनीम के तौर पर काम करता था। आरोप है रोहित उनकी पत्नी से बैंक चेक में हस्ताक्षर कर चेकों को अपने व अपने करीबियों के खाते में ट्रांसफर कराता रहा। रोहित वर्ष 2018 से आढ़त में काम कर रहा था। घनश्याम पिछले वर्ष अगस्त से लगातार आढ़त पर बैठने लगे तो चोरी का खुलासा हुआ। आठ माह के खातों, कैश बुक, बैंक डिटेल की जांच की तो 8,24,000 रुपये का हिसाब नहीं मिला। रोहित जिन चेकों को अपने खातों में ट्रांसफर करता, उन्हें आढ़त के लेजर, कैशबुक व बैंक की स्लिप में जमा दर्ज दिखा देता था। ऐसा कर उसने 79,00,000 रुपये का गबन कर दिया। आरोप है कि इस रकम से उसने दो ट्रक, एक कार, एक मोटर साइकिल खरीदी और 20-25 लाख रुपये उसने अपने गृह जनपद में खर्च किया। कोतवाली पुलिस ने घनश्याम की तहरीर पर रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page