ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। पौड़ी जिले के पौड़ी- कोटद्वार मार्ग पर मलबे में दबे मैक्स वाहन में से एसडीआरएफ ने एक शव बरामद किया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक 29 जून को एक मैक्स वाहन भूस्खलन से आये मलबे की चपेट में आने से उसमें दब गया था। वाहन में 08-09 लोग सवार थे, जो मलबा गिरता देख तूरन्त वहाँ से निकल गए, परन्तु एक व्यक्ति वाहन में ही रह गया।
घटना की सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा अपर उप निरीक्षक गब्बर सिंह नेगी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, परन्तु अंधेरा होने व लगातार पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा।
आज पुनः 30 जून 2024 को एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए मलबे में दबे वाहन तक पहुँच बनाई। भूस्खलन होने के कारण लगातार ऊपर से पत्थर गिर रहे थे जिस कारण रेस्क्यू कार्य और भी चुनौतीपूर्ण हो गया था। उक्त वाहन में एक व्यक्ति मौजूद था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को वाहन से बाहर निकालकर बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान असलम पुत्र छज्जू निवासी शाहपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page