ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक में भुजान स्थित ख्यूशालकोट गांव में मंगलवार को नवविवाहित दंपति (कमल-सरिता) के संदिग्ध हालात में शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों का इसी साल 29 अप्रैल को विवाह हुआ था। सरिता का मायका सिमलखा नैनीताल में है।

हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर भुजान से करीब पांच किमी दूर ख्यूशालकोट गांव में 31 वर्षीय कमल सिंह नेगी पुत्र इंद्र सिंह नेगी और 24 वर्षीय सरिता नेगी पत्नी कमल सिंह नेगी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के वक्त कमल की मां देवकी देवी घर से बाहर थीं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जब वह घर पहुंचीं तो बेटे कमल का शव फंदे पर लटक रहा था, जबकि बहू सरिता की गले में रस्सी लिपटी लाश अपने वजन की वजह से जमीन पर गिरी हुई थी, जिसे देवकी ने रस्सी काटकर नीचे उतारा। सूचना के बाद राजस्व पुलिस की टीम नायब तहसीलदार प्रियंका घंसेला के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page