ख़बर शेयर करें -

पेरिस, एजेंसी। उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक में शुक्रवार को बैडमिंटन सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया। ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स इवेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले लक्ष्य पहले भारतीय हैं।
लक्ष्य ने मैच में पहला सेट 21-19 से गंवाया,पर इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की। अगले दो गेम 21-15,21-12से जीत कर प्रतिद्वंद्वी को करारी शिकस्त दी।
लक्ष्य सेन बैडमिंटन में पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय हैं। लक्ष्य ने ताइवान के चू टिन चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से हराया। लक्ष्य सेन ने भारतीय बैडमिंटन में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चू टिन चेन के खिलाफ तीन गेम की रोमांचक जीत के साथ सेन उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां कोई भी भारतीय पुरुष शटलर पहले नहीं पहुंच पाया है। लक्ष्य अब ओलंपिक में बैडमिंटन पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष शटलर बन गए। अब वह पदक से सिर्फ एक जीत दूर हैं। लक्ष्य से पहले किदांबी श्रीकांत (2016) और पारुपल्ली कश्यप (2012) क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। सेन पेरिस से बैडमिंटन पदक के लिए भारत की एकमात्र उम्मीद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page