ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। यहां वीआईपी गेट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में नजीबाबाद निवासी दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक मित्र बताए जा रहे हैं और उनमें से एक अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने के लिए नैनीताल में पढ़ाई कर रहे अपने बेटे को लेने के लिए जा रहा था। दोनों के शवों का एसटीएच हल्द्वानी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसा लापरवाही से आ रहे ट्रक के नगला के पास अचानक हाईवे पर आ जाने के कारण रात दो बजे के लगभग घटित हुआ।
बीती रात लगभग 2 बजे ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लालकुआं के मिस्त्री लाइन के पास हाईवे पर बने कट में एक विशालकाय ट्रक अचानक तेजी से मोड़ काटता हुआ हाईवे पर आ गया। इस बीच नगला की ओर से लालकुआं को आ रही कार अचानक ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद कार में सवार दो लोग क्षतिग्रस्त कार में ही बुरी तरह फंस गए। जिन्हें मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने चौकीदार की मदद से बामशक्कत के बाद बाहर निकाला।
इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलैंस की मदद से दोनों को हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां गाजियाबाद के ए 69 लालबाग निवासी 45 वर्षीय पंकज शर्मा को चिकित्सकों मृत घेषित कर दिया। जबकि उसके साथी दिल्ली निवासी 40 वर्षीय जगत सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ा।
कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त घटना की सूचना दोनों मृतकों के परिजनों को दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए है। बताया गया है कि पंकज शर्मा के चिकित्सक भाई की मुरादाबाद में 11 दिसंबर को विवाह होना था। पंकज इस विवाह समारोह में शामिल होने के लिए नैनीताल में पढ़ाई कर रहे अपने बेटे को लेने के लिए नैनीताल जा रहा था। उसने साथ में चलने के लिए जगत सिंह को भी राजी कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page