ख़बर शेयर करें -

 

पिथौरागढ़। 24 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर छात्र आंदोलन का समर्थन करने वाले पिथौरागढ़ पुलिस के सिपाही शेर सिंह को पुलिस विभाग ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अनुशासनहीनता और उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की गई है।

एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि विभागीय जांच में आरक्षी शेर सिंह का आचरण उत्तराखंड पुलिस अधिनियम, 2007 के तहत गंभीर दुराचार की श्रेणी में पाया गया। साथ ही यह उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली, 2002 के प्रावधानों का भी उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि पुलिस संगठन की गरिमा, अनुशासन और जनविश्वास बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page