ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में हाथी की हफ्ता वसूली देखने लायक है। वीडियो को देख गोलमाल फिल्म के वसूली भाई की याद आ जाती है। इस तरह के कई वीडियो पूर्व में भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि, इसमें सबसे मजेदार बात यह है कि ट्रक वाला भी हाथी को खुशी-खुशी हफ्ता दे रहा है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाथी और उसका बच्चा घात लगाकर बैठा है। हाथी गन्ने से भरे ट्रक के इंतजार में है। इससे पहले भी कई बार हाथी ने हफ्ता वसूली की है। गाड़ियों की आवाजाही हो रही है। हालांकि, गन्ने से भरा ट्रक नहीं आ रहा है। काफी समय तक जब ट्रक नहीं आया, तो हाथी का बच्चा उतावला हो गया।इसके बावजूद हाथी धैर्य से गन्ने के ट्रक का इन्तजार करता रहा। उसी समय ट्रक के हॉर्न की आवाज सुनाई देती है। यह देख हाथी का बच्चा फूले नहीं समाता है। वह खुशी के मारे सूंढ़ को गोल गोल घुमाने लगता है। वहीं, हाथी बीच सड़क पर जाकर खड़ा हो जाता है। ट्रक ड्राइव भी हाथी की हफ्ता वसूली से अवगत था।वह दूर में ही ट्रक को खड़ा कर हेल्पर को गन्ने देने के लिए कहता है। इसके बाद हेल्पर ट्रक के ऊपर चढ़कर ढेर सारे गन्ने नीचे गिरा देता है। यह देख हाथी सड़क से हट जाता है। वहीं, हाथी का बच्चा खुद को रोक नहीं पाता है। गन्ना खाना शुरू कर देता है।

इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर की है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को 35 हजार बार देखा गया है और 2 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर हाथी की हफ्ता वसूली की जमकर तारीफ की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page