ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस फैसले के बाद उत्तराखंड सहित केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक और सिक्किम में राज्यपाल पद पर नए चेहरे नजर आएंगे।

 

जारी अधिसूचना के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर को केरल, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि इन नियुक्तियों का प्रभाव संबंधित राज्यपालों के पदभार ग्रहण करने के बाद से लागू होगा। तब तक संबंधित राज्यों के वर्तमान राज्यपाल अपने पदों पर बने रहेंगे। नए राज्यपालों के कार्यभार संभालने के साथ ही छह राज्यों में राजभवन की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page