ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के कुल्याल पुरा में चाकू से हमले में घायल महिला ने दम तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते गौरव गुप्ता नाम के युवक ने अपनी सगी चाची के ऊपर चाकू से हमला कर मकर डाला। महिला की अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गई है।
कोतवाली क्षेत्र के नवाबी रोड के कुल्यालपुर क्षेत्र में कुसुम गुप्ता नाम की महिला पर आज उसके आरोपी भतीजे गौरव गुप्ता के बीच प्रॉपर्टी विवाद को लेकर जमकर कहां सुनी हुई।
इसी दौरान आरोपी भतीजे ने अपनी चाची के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। शहर कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि इस मामले में आरोपी भतीजे गौरव गुप्ता की तलाश में पुलिस की टीम के द्वारा दबिश दी जा रही है, जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page