ख़बर शेयर करें -

नई टिहरी। टिहरी के जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम कोटी खास के भटगांव में बीती 28 जुलाई को मां को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारने का आरोपी पुलिस हत्ये चढ़ गया है। फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने 30 दिन बाद ड्रोन कैमरे की मदद से जाखणीधार क्षेत्र के जंगल में सघन सर्च अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है।

 

आरोपी घटना के बाद से धारदार हथियार के साथ आसपास के जंगलों में घूम रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। कोटी खास के भटगांव में 52 वर्षीय डुग्गा देवी पत्नी स्व.गुलाब सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला के बड़े पुत्र अजय सजवाण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा था। पूर्व में भी कई-कई दिनों तक घर से गायब होकर जंगलों में भटकता रहा है। इसी कारण पुलिस को उसके आसपास के जंगलों में छिपे होने की आशंका थी। इसी शक के आधार पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जंगलों में सर्च अभियान चला रही थी। आरोपी कई बार जंगल में ग्रामीणों को दिखा भी,लेकिन पुलिस के पहुंचते ही गायब हो जाता। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

 

एसपी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी को जाखणीधार के जंगलों से गिरफ्तार किया जा चुका है।अब आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारणों और हत्या में प्रयुक्त वस्तु समेत अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page