ख़बर शेयर करें -

 

रुद्रपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के तहत सोमवार को जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बुलाई गई थी।

 

मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में हो रही बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल में तीखी नोकझोंक हुई। देर रात यूएस नगर के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी की तहरीर पर पंतनगर कोतवाली में ठुकराल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रात में एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि वीडियो साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। पूर्व विधायक ठुकराल पर विधायक शिव अरोरा से उत्तेजना और आपतिजनक भाषा का प्रयोग करने, अधिकारियों की ओर उत्तेजित भाव प्रदर्शित करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। उनके खिलाफ धारा 221 बीएनएस में केस दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page