ख़बर शेयर करें -

रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुर जट्ट गांव में 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण और हत्या की आशंका का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने अपने पति धनेश्वर उर्फ तोता और उसके दोस्त आशीष उर्फ घोल्ला पर बेटी को जबरन घर से ले जाने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां रीटा ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी करीब डेढ़ माह तक मुजफ्फरनगर के कल्लरपुर कछौली गांव में अपने मामा के यहां रही थी। इसके बाद वह घर वलौटी थी। आरोप है कि धनेश्वर को अपनी बेटी पर किसी लड़के से बातचीत करने का शक था। उसने किशोरी की सोशल मीडिया पर अपलोड की गई फोटो भी देखी थी। इसके बाद से वह नाराज था।

 

रीटा के मुताबिक, 16 जुलाई की रात धनेश्वर अपने दोस्त आशीष के साथ शराब पीकर घर आया। रात में नशा उतरने के बाद उसने सोशल मीडिया पर किशोरी की फोटो देखी और गुस्सा हो गया। आरोप है कि 17 जुलाई की तड़के करीब चार बजे दोनों ने किशोरी को जबरन घर से उठाया। विरोध करने पर आरोपियों ने रीटा और उसकी दूसरी बेटी राधिका के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। तहरीर के अनुसार, आरोपी किशोरी को बाइक से अपने साथ ले गए और करीब एक घंटे बाद लौटे। रीटा का आरोप है कि आरोपियों ने उसे तमंचा

दिखाकर धमकाया और कहा कि किशोरी ने उन्हें बदनाम किया है इसलिए उसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया है।

 

साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। रीटा अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page