ख़बर शेयर करें -

 

रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात आरोपी विक्की (28) निवासी चुड़ियाला भगवानपुर ने सेक्टर रोड गणेशपुर पर रहने वाली अपनी सगी बहन संगीता (50) को गोली मार दी। गोली लगने से संगीता की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी पनियाला रोड स्थित गली नंबर पांच में किराये पर रह रही दूसरी बहन पुष्पा के घर पहुंचा। उसने वहां पुष्पा (40) और उसके पति संदीप (45) को भी गोली मार दी। गोली लगने से पुष्पा की भी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याओं के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page