ख़बर शेयर करें -

देहरादून। हरिद्वार में भूमि घोटाले में अफसरों सस्पेंड होने के बाद देर रात शासन ने दो आईएएस अफसरों को नई तैनाती दी है। प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी मयूर दीक्षित को हरिद्वार और नितिका खंडेलवाल को टिहरी का नया डीएम बनाया है। मंगलवार देर रात कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पतियाल ने इस संबंध में आदेश किए। जमीन घपले में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर सरकार ने हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह को दिन में सस्पेंड करते हुए कार्मिक विभाग से संबंद्ध कर दिया था। इसके चलते वहां सीडीओ को कार्यवाहक डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, पर देर रात सरकार ने टिहरी के डीएम मयूर दीक्षित को हरिद्वार का नया जिलाधिकारी बना दिया। 2013 बैच के आईएएस दीक्षित से निदेशक पुनर्वास टिहरी बांध परियोजनाएं और उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण वापस लिया गया है। उधर, अपर सचिव नितिका खंडेलवाल को टिहरी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page