ख़बर शेयर करें -

अगस्त्यमुनि। जनपद के पठालीधार से लगे कोटि गांव में एक महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। महिला की बहादुरी को देख गुलदार मौके से भाग गया। महिला ने गुलदार के हमला करते ही दरांती से चार बार वार कर किसी तरह मौके से भागने में कामयाबी पाई और अपनी जान बचा ली।

 

जानकारी के अनुसार कोटि गांव की 64 वर्षीय नारायणी देवी गांव से गदेरा पार करते हुए 100 मीटर दूर जंगल में घास काटने गई। इसी बीच झाड़ी में छुपे गुलदार से अचानक महिला का सामना हो गया। गुलदार ने हमला किया तो महिला ने हिम्मत दिखाते हुए दरांती निकाली और गुलदार पर वार करना शुरू किया। चार बार वार करते हुए वह किसी तरह भागने में कामयाब हो गई। लोगों ने शीघ्र महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया। महिला के हाथ, पैर में गहरे घाव हैं।

 

डॉ प्रियांशी ने बताया कि महिला की हालत सामान्य है। इधर, एसडीओ दिवाकर पंत ने महिला से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि महिला को डॉक्टर की रिर्पोट के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page