ख़बर शेयर करें -

बनबसा। बाघ के हमले में चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र के मझगांव, देवीपुरा निवासी 45 वर्षीय विरमा देवी पत्नी उदय चंद की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला सुबह करीब 10 बजे गांव की पांच अन्य महिलाओं के साथ दो किलोमीटर दूर खटीमा रेंज के जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान बाघ ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया और 500 मीटर दूर घसीटता ले गया। महिला की चीख सुनकर साथ गईं महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने गांव पहुंचकर प्रधान को बताया। करीब तीन घंटे बाद महिला का क्षत-विक्षत शव झाड़ियों से मिला। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। देवीपुरा प्रधान प्रशासक दीपक चंद्र रजवार ने बताया कि बाघ के हमले में महिला की जान जाने की दो माह में दूसरी घटना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page