ख़बर शेयर करें -

 

 

हरिद्वार। दोस्तों के साथ दावत में गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना हरिद्वार के बूढ़पुर जट स्थित एक ईंट भट्ठे के पास हुई। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

 

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर जट निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सौरभ (22) को सुमित निवासी केलनपुर, पुरकाजी के बुलावे पर दोस्तों के साथ दावत में गया था। सौरभ के साथ डिंपल और आशीष भी मौजूद थे।

 

सभी बूढ़पुर जट के पास एक ईंट भट्ठे के निकट बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान सुमित लघुशंका का बहाना बनाकर चला गया। कुछ देर बाद अनुज निवासी शकरपुर, पुरकाजी, रॉबिन और प्रद्युम्न निवासी मंगलौर बाइक से वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी।

आरोप है कि इसी दौरान प्रद्युम्न ने देसी तमंचे से सौरभ पर गोली चला दी। सौरभ गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। लोग घायल सौरभ को स्थानीय अस्पताल ले गए, वहां से मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सौरभ का विवाह 2021 में हुआ था, उसके दो बेटे हैं। वह मंडावली स्थित एक कंपनी में काम करता था। वारदात के बाद से गांव और परिवार में मातम का माहौल है।

 

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page