ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में वाहन के ऊपर भारी बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड में लगातार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। पहाड़ों पर खासकर बारिश से भारी बोल्डर और मलबा सड़कों पर आ रहा है, जिससे हादसे भी हो रहे हैं।
सोमवार सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा एक यात्री वाहन मुनकटिया भूस्खलन ज़ोन में चट्टान गिरने की चपेट में आ गया। वाहन में ऊपर से एक बड़ा पत्थर आ गिरा। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाहन में कुल 11 सवारियां मौजूद थीं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो घायलों को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घायलों में नवीन सिंह रावत, पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष (रेफर), ममता, पत्नी चैन सिंह पवार, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 29 वर्ष (रेफर), प्रतिभा, पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष शामिल हैं। घटना में रीता, पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष, चंद्र सिंह, पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब, थाना बड़कोट, जिला उत्तरकाशी, उम्र 50 वर्ष की म मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page