ख़बर शेयर करें -

देहरादून। फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले एक और छात्र का सीट आवंटन रद्द कर दिया गया है। डीएम देहरादून की रिपोर्ट के आधार पर एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल विवि ने यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही विवि की ओर से अब तक रद्द किए गए एमबीबीएस दाखिलों की संख्या 20 हो गई है। इनमें चार मामले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के हैं।

यह ताजा मामला छात्र एलिश तोमर पुत्र अमित तोमर का है, जिसके बागपत यूपी के होने की बात सामने आई है। छात्र ने देहरादून के कांवली रोड का पता दर्शाकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र बनवाया था। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर उसे हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट आवंटित हुई थी। प्रमाण पत्र की जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर डीएम देहरादून की रिपोर्ट के आधार पर विवि ने सीट आवंटन रद्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page