ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का 75वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन (डायमंड जुबली) कल शनिवार को हल्द्वानी स्थित संकल्प बैंक्विट हॉल, कालाढूंगी रोड में आयोजित किया जाएगा।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि यह अधिवेशन ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि संघ इस वर्ष अपनी डायमंड जुबली (75वां वर्ष) मना रहा है। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा, विशिष्ट अतिथि नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट तथा विधायक बंशीधर भगत उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिलेभर की सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्ष सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

इस दौरान सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित संघ के अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page