ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व 2022 में कांग्रेस के टिकट पर कालाढूंगी विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ चुके महेश शर्मा ने आज कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।
आज देहरादून में भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र अधिकारी ने महेश शर्मा भाजपा की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि महेश शर्मा को भाजपा ज्वाइन करने में बीजेपी के वाइस नेता महेंद्र अधिकारी की चाणक्य नीति काम आई। यही वजह रही कि आज महेश शर्मा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने का निर्णय लिया। महेश शर्मा की नाराजगी तब सामने आई जब कांग्रेस ने नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से प्रकाश जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया जिसके बाद महेश शर्मा का भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा था। आज महेश शर्मा ने देहरादून में भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ले ली है अब ऐसे में देखना होगा कि महेश शर्मा के जाने से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2024 में कितना नुकसान होता है तो वहीं भाजपा को कितना फायदा मिलता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page