ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म ने कहा कि जोमैटो उपयोगकर्ताओं ने 2023 में सबसे ज्यादा बिरयानी ऑर्डर की। ऑर्डर के रुझान पर जोमैटो की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से 10.09 करोड़ से अधिक बिरयानी ऑर्डर दिए गए – जो दिल्ली में आठ कुतुब मीनारों को भरने के लिए पर्याप्त थे। स्विगी पर बिरयानी लगातार आठवें साल सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिश रही। भारत में 2023 में प्रति सेकंड 2.5 बिरयानी का ऑर्डर दिया गया। खाद्य वितरण मंच ने कहा कि हर 5.5 चिकन बिरयानी के साथ एक शाकाहारी बिरयानी का ऑर्डर दिया गया।

बिरयानी के प्रति प्रेम तब और बढ़ गया, जब 24.9 लाख उपयोगकर्ताओं ने स्विगी पर बिरयानी के लिए ऑर्डर के साथ शुरुआत की। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में 7.45 करोड़ से अधिक ऑर्डर के साथ ज़ोमैटो पर बिरयानी के बाद पिज़्ज़ा का नंबर आया, जो कोलकाता के पांच ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियमों के क्षेत्र को कवर कर सकता है। डिलीवरी दिग्गज ने कहा, 4.55 करोड़ से ज्यादा ऑर्डर के साथ नूडल बाउल तीसरे स्थान पर रहा, जो पृथ्वी की परिधि को 22 बार लपेटने के लिए पर्याप्त था।

जहां बेंगलुरु में 2023 में जोमैटो पर सबसे ज्यादा नाश्ते के ऑर्डर दिए, वहीं दिल्ली में सबसे ज्यादा देर रात में ऑर्डर दिए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी को साल का सबसे बड़ा ऑर्डर बेंगलुरु से आया, जहां एक यूजर ने 46,273 रुपये का सिंगल ऑर्डर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page