ख़बर शेयर करें -

।

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा।

।

आगरा-शादी के 28 साल बाद पत्नी ने पति से तलाक ले लिया। पत्नी ने परिवार न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की थी। पत्नी पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

ताजनगरी आगरा में एक महिला को शादी के 28 साल बाद पति से तलाक मिला। पति ने उसके मुंह पर थूका था। इतना ही नहीं वह पत्नी के साथ मारपीट भी करता था, जिसके बाद पत्नी ने परिवार न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की थी।

आलोक नगर, लोहामंडी निवासी ज्योति अग्रवाल की शादी 7 मार्च 1994 को दिल्ली के आनंद विहार निवासी पीयूष अग्रवाल के साथ हुई थी। उन्होंने कोर्ट में प्रस्तुत प्रार्थनापत्र में कहा कि शादी में 30 लाख रुपये खर्च हुए थे। उनके वर्ष 1995 में एक बेटा और वर्ष 1997 में एक बेटी हुई। ज्योति ने आरोप लगाया कि ससुराली छोटी छोटी बात पर ताने देते थे। पति का व्यवहार ठीक नही था। वर्ष 1998 में पति ने मारपीट की। इसके बाद घर से निकाल दिया। बाद में घर आकर माफी मांगी। उसे अपने साथ ससुराल ले गया। कुछ दिन तक सही रखा। बाद में पुराने तरीके में आ गया।

5सितंबर 2017 को नशे में घर आया। उसके साथ मारपीट की मुंह पर थूक दिया। उसका सिर कांच की अलमारी में मार दिया, जिससे उनके सिर और हाथ में चोट लग गई। 7 सितंबर 2017 को एक बार फिर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति से तलाक लेने के लिए अधिवक्ता के माध्यम से वर्ष 2020 में परिवार न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की थी। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विपिन कुमार ने विवाह विच्छेद करने का आदेश पारित किए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page