ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति व जिला चुनाव समिति से चर्चा के बाद नैनीताल के भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी कर दी है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को रामड़ी आनसिंह सीट से पार्टी समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल की पत्नी दीपा दर्मवाल देवलचौड़ी बंदोबस्ती से प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य की 27 में से 20 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। जबकि 5 वार्डों को स्वतंत्र रखा है। दो वार्डों में प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। पार्टी की सूची में ओखलकांडा मल्ला सामान्य से हेमचन्द्र सुयाल, ढोलीगांव सामान्य से बहादुर सिंह नगदली, दीनीतल्ली सामान्य से जीवन बर्गली, सरना अनु.जाति (महिला) से रेखा देवी, गहना अनु.जाति (महिला) से ज्योति आर्य, दाडिमा महिला से गीता सुयाल, चौखुटा सामान्य से गौरव बिष्ट, सिमलखों सामान्य से आनंद सिंह जलाल, सावल्दे पश्चिमी अनु. जाति से दीप चंद्र, मालघनचौड़ी (चन्द्रनगर) अनु.जाति (महिला) से अनिता आर्य, तलिया सामान्य से खुशहाल सिंह बिष्ट, गुलजारपुर बंक अनु.जाति (महिला) से आरती टम्टा, चोरगलिया आमखेड़ा महिला से अनिता बेलवाल, जंगलियागांव सामान्य से अनिल चनौतिया, मेहरागांव अनु. जाति से अम्बादत्त आर्य, ज्योलीकोट महिला से आशा गिरी, अमृतपुर महिला से भावना रजवार, भवालीगांव अनु.जाति से रोहित आर्या को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page