ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा कार्यालय में सोमवार को भाजपा संगठन पर्व के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे. बता दें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक बार फिर अपना दावा पेश किया। कल एक जुलाई को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।
नामांकन के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी के अलावा कई राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद और विधायक भी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page