ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। निकाय चुनाव में कुमाऊं की सबसे हॉट सीट हल्द्वानी नगर निगम में मेयर पद पर लगातार तीसरी बार भाजपा ने जीत दर्ज की। इस बार भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को 3894 वोटों से पराजित किया।

हल्द्वानी में गजराज बिष्ट को जहां 71962 मत मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी ने 68068 वोट हासिल किए। पोस्टल बैलेट में कांग्रेस आगे रही। उसे 207 में से 95 मत मिले, जबकि भाजपा को 92 वोट मिले। हल्द्वानी में कुल 158646 लोगों ने मत का प्रयोग किया था। खास बात यह रही कि हल्द्वानी सीट पर 6769 मत रिजेक्ट हो गए।
देर रात चुनाव परिणाम आने के बाद हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट ने सभी का आभार जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page