ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे घटना की सूचना मिली। पता चला कि इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाला इफ्तिखार (22) निवासी रक्षा विहार रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद निकट स्थित अपने दोस्त अनस के दफ्तर में गया था। कुछ देर बाद घायल इफ्तिखार को अनस और अन्य साथी इलाज के लिए श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी ग्रामीण जया बलोनी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित कर घटनास्थल को सील कर दिया है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगाया है।

 

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके स्थानीय युवकों आरीश (28), अनस (22) और जावेद (23) को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि शनिवार शाम इफ्तिखार व अनस अपने साथियों जावेद और आरीश के साथ दफ्तर में बैठे थे। इफ्तिखार और अनस में दूध पीने की शर्त लग गई। दोनों ने एक-एक किलो दूध पीया और ताकत आजमाने के लिए एक-दूसरे के साथ जोर-आजमाइश करने लगे। इसी धक्का-मुक्की में इफ्तिखार का संतुलन बिगड़ा। वह दफ्तर में कांच के दरवाजे पर जा गिरा। दरवाजा टूटने से शीशा उसकी बगल में धंस गया। उपचार के दौरान इफ्तिखार की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page